CG News : माओवादी विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने 3 नक्सली स्मारक को किया ध्वस्त
CG News : बीजापुर। जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत आज सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए 3 नक्सली स्मारकों को ध्वस्त किया है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-08-04 09:20 GMT
CG News : बीजापुर। जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत आज सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए 3 नक्सली स्मारकों को ध्वस्त किया है। डीआरजी, बस्तर फाइटर और थाना भैरमगढ़/जांगला की टीम हिंगुम एवं झारामोंगिया की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इस दौरान संयुक्त टीम ने ग्राम हिंगुम और झारामोंगिया में माओवादियों की ओर से अलग-अलग जगहों पर बनाए गए लगभग 15-20 फीट ऊंचे 3 माओवादी स्मारकों को ध्वस्त किया। नक्सलियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षाबलों की क्षेत्र में सघन गश्त और सर्चिंग जारी है।
CG News : सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से माओवादियों को बड़ा झटका लगा है और इससे उनकी गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है। पुलिस और सुरक्षाबल क्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाए रखते हुए नक्सलियों की हरकतों पर पैनी नजर रख रहे हैं। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।