CG News: दुर्ग में सराफा कारोबारी और आईपीएस के ठिकानों पर छापे की खबर निकली अफवाह
By : Vpb
CG News: दुर्ग: दुर्ग में शुक्रवार सुबह सहेली ज्वेलर्स और एक आईपीएस अधिकारी के ठिकानों पर ईडी और सीबीआई के संयुक्त छापे की खबर ने जोर पकड़ा, लेकिन यह अफवाह साबित हुई। सुबह से यह चर्चा थी कि शराब घोटाला मामले में केंद्रीय एजेंसियां बड़ी कार्रवाई कर सकती हैं। पुलिस महकमे में भी इसकी खूब चर्चा थी, जिससे अफवाह को और बल मिला। हालांकि, उच्च पदस्थ अधिकारियों ने इन खबरों को निराधार बताया। सूत्रों के अनुसार, ईडी और सीबीआई ने छापे नहीं मारे, बल्कि कुछ लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। माना जा रहा है कि सुबह से चली छापे की खबरें इसी कार्रवाई से जुड़ी थीं। इस घटनाक्रम ने शहर में हलचल मचाई, लेकिन अंततः छापे की सूचना गलत निकली।