CG News : 5 लाख का ईनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, पढ़ें पूरी खबर...
CG News : दंतेवाड़ा। नक्सलियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आज इनामी नक्सली
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-07-21 07:07 GMT
CG News : दंतेवाड़ा। नक्सलियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आज इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने सरेण्डर किया है। बताया जाता है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पर 5 लाख का इनाम घोषित था।
CG News : बता दें कि समर्पित नक्सली हरेन्द्र उर्फ हुरा कुंजाम पीपीसीएम रैंक का उत्तर सब जोनल ब्यूरो राजनैतिक टीम का कमांडर था। वह 2015 से नक्सल संगठन में कार्यरत आत्मसमर्पित माओवादी गंगालूर एरिया कमेटी में पार्टी सदस्य के रूप में और उत्तर सब जोनल ब्यूरो पीपीसीएम/राजनैतिक टीम कमांडर के पद में कार्य कर चुका है। आत्मसमर्पित माओवादी नक्सल संगठन में पार्टी सदस्यों को नक्सल संविधान, नक्सल साहित्य सहित समाजशास्त्र, दर्शन जैसे विषय पढ़ाने का कार्य किया करता था।