CG News : गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर नक्सलियों के खतरनाक मंसूबों को एक बार फिर नाकाम कर दिया गया है। गढ़चिरौली पुलिस और बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) ने जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए एक शक्तिशाली IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) को डिफ्यूज कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने विस्फोटक सामग्री से भरी एक बंदूक भी जब्त की, जिससे नक्सलियों की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ।

CG News : सुबह के समय गढ़चिरौली पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम नियमित सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान उन्हें जंगल में संदिग्ध गतिविधि के संकेत मिले। जांच के बाद जमीन से डेढ़ से दो फीट की गहराई पर लाल तारों से बंधा एक प्लास्टिक बैग बरामद हुआ। BDS टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बैग की जांच की, जिसमें डेटोनेटर और विस्फोटक सामग्री होने की पुष्टि हुई। विशेषज्ञों ने इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

CG News : पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों ने इस IED को सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए जंगल में गाड़ा था। इस तरह के हथकंडे अक्सर जवानों को भारी नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। हालांकि, गढ़चिरौली पुलिस और BDS टीम की सतर्कता ने नक्सलियों के इरादों पर पानी फेर दिया। जब्त की गई बंदूक और विस्फोटक सामग्री की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि इस साजिश के पीछे के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Tags: