CG News: अबूझमाड़ के जंगल में नक्सल डंप बरामद, नारायणपुर में बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता
| CG News: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ टोके ऊपरपारा के जंगलों में बीएसएफ जवानों को बड़ी सफलता हाथ आई। जवानों ने घने जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सल डंप
By : Pradeep Sharma
CG News: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ टोके ऊपरपारा के जंगलों में बीएसएफ जवानों को बड़ी सफलता हाथ आई। जवानों ने घने जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सल डंप, जिसमें भारी मात्रा में जिंदा कारतूस, बंदूकें और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
CG News: जानकारी के अनुसार नारायणपुर में सुरक्षा बलों की सर्चिंग के दौरान जवान अबूझमाड़ के टोके ऊपरपारा जंगल में पहुंचे। जहां भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है। जवानों ने 315 बोर बंदूक, बीजीएल, जिंदा कारतूस, डेटोनेटर व आईईडी सामग्री जब्त की है।
CG News: बीएसएफ द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान यह सफलता मिली है। यह मामला नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। जवानों के द्वारा अभी भी इलाके में सर्च अभियान जारी है।