CG News : रजनीश सिंह, मुंगेली। मुंगेली पुलिस ने फोन पे के माध्यम से ठगी करने वाले दो आरोपियों को बिलासपुर और रायपुर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई।


CG News : 21 सितंबर 2024 को, मुंगेली के कालीमाई वार्ड निवासी प्रार्थी किशन चौहान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके खाते से गुगल पे का पासवर्ड चोरी कर 2,66,000 रुपये की ठगी की गई। इस मामले में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध दर्ज किया गया और विवेचना शुरू की गई।


CG News : पुलिस ने प्रार्थी के मोबाइल नंबर से हुए ट्रांजेक्शन की जांच की। जानकारी मिली कि आरोपी गौरव देवागन और नरेन्द्र दीप साहू के खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए थे। जांच के दौरान आरोपी बबला साहू को रायपुर और गौरव देवागन को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
Tags: