CG News : राकेश भारती, कुसमी/बलरामपुर। कुसमी विकासखंड के ग्रामीण अंचल  ग्राम पंचायत भुलसी कला से 09 जुलाई से 11 जुलाई तक दुर्ग में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय केन्द्रीय विधालय के बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुये मनिन्द्र नाग ने नेशनल गेम के बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिये अपना स्थान बनाया। मनिंन्द्र नाग बलरामपुर जिले के भुलसीकला निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता इन्द्रदेव नाग के पुत्र है।

CG News : जो वर्तमान में अंबिकापुर केन्द्रीय विधालय में 11-वी कक्षा में अध्ययनरत है बॉक्सिंग में विशेष रुची रखने के अभ्यास व लगन होने से ग्रामीण क्षेत्र के बालक भी राष्ट्रीय स्तर पर स्तर पर अपना नाम एवं जिले का नाम रोशन कर सकता है जिसे मनिंद्र नाग द्वारा साबित कर दिया गया ,इसके पूर्व भी मनिन्द्र नाग जनवरी माह  में आयोजित दिल्ली नेशनल गेम में सिल्वर मेडल हासिल किया था मनिन्द्र नाग के चयन होने से बलरामपुर  जिला  सहित  संभाग में खुशी की लहर है।

CG News : इस अवसर पर समाज सेवी कुंवर साय द्वारा कुसमी नगर पंचायत में मिठाई बाँट कर प्रसन्ता व्यक्त करते हुए मनिंद्र की उज्वल भविष्य की कामना की है।
Tags: