CG News : माकड़ी में लगातार बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित...
CG News : रोशन सेन, माकड़ी। माकड़ी में करीब 13 दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-07-27 09:33 GMT
CG News : रोशन सेन, माकड़ी। माकड़ी में करीब 13 दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्कूली बच्चे, किसानों, कामकाजी महिला एवं पुरूषों सभी इस बारिश से परेशान हैं। नारंगी नदी कलीबेड़ा एरला, उड़ीसा मार्गं में बहने वाली नारंगी नदी का जलस्तर ऊपर आ गया है। जिसकी वजह से लोक निर्माण विभाग एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी द्वारा लोगों को पुल पार करने के लिए मना किया जा रहा है। साथ ही बैरल भी लगा हुआ है। वही अमरावती मार्ग में पड़ने वाला पुल भी 1 फीट बचा है जो कि एक दो घंटे में भर जाएगा।