CG News : शौचालय में घुसा तेन्दुआ, मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा...
तेन्दुए की उपस्थिति से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने स्थिति को संभाला और शौचालय को बंद कर दिया
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-09-01 05:41 GMT
CG News : धमतरी। जिले के नगरी सिहावा क्षेत्र के मगलरोल क्षेत्र के परसा बुडा गांव में एक तेन्दुआ शौचालय में घुस गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इस घटना में ग्रामीणों की सूझबूझ और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। बता दें कि ग्राम परसा बुडा गांव, मगलरोल में आज दोपहर तेन्दुआ अचानक एक ग्रामीण शौचालय में घुस गया। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
CG News : तेन्दुए की उपस्थिति से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने स्थिति को संभाला और शौचालय को बंद कर दिया, जिससे तेन्दुआ बाहर नहीं आ सका और बड़ी तबाही को टाला जा सका। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेन्दुए को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर बाहर निकाला और उसे जंगल में छोड़ दिया। तेन्दुए की आमद और हमलों की घटनाओं से ग्रामीणों में लगातार डर बना हुआ है। वन विभाग को बार-बार तेन्दुओं के खतरे से निपटने के लिए सक्रिय रहने की जरूरत है।