CG News: रायगढ़ में RPF जवान ने बैचमेट को मारी गोली, मौके पर मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ था विवाद
रायगढ़। CG News: रायगढ़ के आरपीएफ पोस्ट में ड्यूटी के दौरान दो जवानों के बीच हुए विवाद में एक जवान ने अपने ही बैचमेट प्रधान आरक्षक पीके मिश्रा को गोली मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
रायगढ़। CG News: रायगढ़ के आरपीएफ पोस्ट में ड्यूटी के दौरान दो जवानों के बीच हुए विवाद में एक जवान ने अपने ही बैचमेट प्रधान आरक्षक पीके मिश्रा को गोली मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पोस्ट को सील कर दिया गया है और वरिष्ठ अधिकारी जांच में जुटे हैं।
CG News: जानकारी के अनुसार घटना लगभग तड़के 4 बजे की है। ड्यूटी के दौरान किसी बात पर तीखी बहस हुई और जवान एस. लादेर ने अचानक चार राउंड फायर कर दिए। गोली सीधा प्रधान आरक्षक पीके मिश्रा के सिर में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
CG News: जानकारी के मुताबिक, आरोपी जवान एस. लादेर जांजगीर-चांपा का रहने वाला है। वहीं मृतक प्रधान आरक्षक पीके मिश्रा मध्य प्रदेश के रीवा जिले के निवासी थे। दोनों जवान लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और बैचमेट भी थे, जिस वजह से इस अचानक हुई घटना ने सभी को चौंका दिया है।