CG News : इन जिलों में हो रही भारी वर्षा, आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो की मौत...
छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग जिलों में गाज गिरने की घटनाओं ने दुखद हादसों को जन्म दिया है
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-09-05 05:19 GMT
CG News : बीजापुर-जशपुर। छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग जिलों में गाज गिरने की घटनाओं ने दुखद हादसों को जन्म दिया है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है।
CG News : बता दें कि बीजापुर जिले के मूतवेंडी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां बस्तर फाइटर के जवान कलमेश हेमला की बिजली गिरने से मौत हो गई। कलमेश हेमला तेज गरज के साथ आई बिजली की चपेट में आ गए और मौके पर ही शहीद हो गए। हादसे के समय इलाके में बादल गरज रहे थे और रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। जवान का पार्थिव शरीर बीजापुर लाया जा रहा है, जहां उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जाएगी। जवान की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
CG News : वहीं जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के रौनी ग्राम पंचायत में भी एक दर्दनाक घटना घटी। मवेशी को चराने के दौरान गाज की चपेट में आने से रौनी ग्राम पंचायत के सरपंच रामवृक्ष राम की मौत हो गई। हादसे में सरपंच की पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे बगीचा अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है।