CG News: इस तारीख के बाद सरकारी विभागों में खरीदी में रोक, वित्त सचिव जारी किया पत्र, देखें आदेश
CG News
By : Vpb
Update: 2026-02-04 15:08 GMT
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मार्च क्लोजिंग के चक्कर में बजट के पैसे खर्च करने में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने विभागों के परचेजिंग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के वित्त सचिव मुकेश बंसल ने विभागों के खरीदी पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि वित्तीय वर्ष के अंतिम समय में जल्दीबाजी में खरीदी के चक्कर में विभिन्न अनियिमितताएं होती हैं। वित्त सचिव मुकेश बंसल ने सभी विभागाध्यक्षों, कमिश्नर, कलेक्टर्स को पत्र लिख कहा है कि 15 फरवरी के बाद कोई खरीदी न करें।