CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर पहली बार नाइट लैंडिंग का सफल ट्रायल, देखें वीडियो

यह निजी विमानन कंपनी अलायंस एयर द्वारा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Update: 2026-02-20 15:13 GMT

CG News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट बिलासपुर में आज पहली बार रात्रिकालीन उड़ान (Successful trial of night landing at Bilasa Airport) का सफल ट्रायल किया गया। स्टेट प्लेन द्वारा ऐतिहासिक ट्रायल को सफलतापूर्वक पूरा किया। नाइट लैंडिंग के दौरान रनवे लाइटिंग सिस्टम, एप्रोच लाइट्स, एयर ट्रैफिक समन्वय एवं सभी तकनीकी मानक संतोषजनक पाए गए।

इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. बिरेन सिंह, क्षेत्रीय निदेशक नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो, रायपुर सहित एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने इसे बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने से यात्रियों को अधिक उड़ान विकल्प मिलेंगे और क्षेत्र के औद्योगिक, व्यावसायिक एवं पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी।

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताओं एवं अंतिम स्वीकृतियों के बाद नियमित नाइट फ्लाइट संचालन प्रारंभ किया जाएगा। यह सफल ट्रायल बिलासपुर शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। बता दें, बिलासपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के अलावा प्रयागराज के लिए विमान सेवा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह निजी विमानन कंपनी अलायंस एयर द्वारा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Tags:    

Similar News