CG News : बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोकनगर अटल आवास में एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। अटल आवास के अंदर स्थित पार्किंग में खड़ी 10 मोटरसाइकिलें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह आगजनी पेट्रोल छिड़ककर जानबूझकर की गई हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

हालांकि, तब तक सभी 10 बाइक पूरी तरह नष्ट हो चुकी थीं। सरकंडा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगजनी के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है।

Tags: