CG News : पुराना मुआवजा प्रकरण में कोर्ट ने की कार्रवाई, एसडीएम की सरकारी कार जब्त...
CG News : सौरभ थवाईत, जांजगीर। एक 12 साल पुराने मुआवजा प्रकरण के निपटारे में देरी के चलते जिला कोर्ट के जज ने
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-08-17 07:10 GMT
CG News : सौरभ थवाईत, जांजगीर। एक 12 साल पुराने मुआवजा प्रकरण के निपटारे में देरी के चलते जिला कोर्ट के जज ने एसडीएम की सरकारी संपत्तियों को सील करने का आदेश जारी किया। इस आदेश के तहत, शुक्रवार को एसडीएम की सरकारी कार को जिला कोर्ट में सील कर दिया गया। जांजगीर चांपा के एसडीएम एसपी वैघ ने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुपालन में एसडीएम की सरकारी कार को रोक लिया गया है। एसडीएम ने अब प्राइवेट वाहन से अपने घर की ओर रवाना हो गए हैं।
CG News : मामला 2013/14 का है, जब केएसके पावर प्लांट के लिए नरियारा क्षेत्र में जमीन अधिग्रहीत की गई थी। नरियारा निवासी सुरेखा सिंह की जमीन भी अधिग्रहित की गई थी, लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। सुरेखा सिंह और उनके परिजनों ने कई बार एसडीएम कार्यालय से संपर्क किया, लेकिन मामला निपटाया नहीं गया। अंततः मुआवजे के लिए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।