CG News : बलौदाबाजार। जिले के खैरी गांव निवासी उमेंद्र बघेल की ज्यूडिशियल रिमांड के दौरान 13 जून को इलाज के समय हुई मौत के मामले में कांग्रेस ने गंभीर रुख अपनाया है। पार्टी ने इस मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो आज दोपहर 2 बजे मृतक के गांव खैरी पहुंचकर तथ्यों की पड़ताल करेगी।

जांच समिति में पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, कसडोल विधायक संदीप साहू, भाटापारा विधायक इंद्र साव, जिला अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे सहित अन्य नेता शामिल हैं। विदित हो कि पलारी पुलिस ने 9 जून को उमेंद्र बघेल को अवैध शराब बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया था। मृतक की पत्नी शकुंतला बघेल ने पुलिस पर फर्जी मामले में फंसाने और मारपीट का आरोप लगाया है।

Tags: