CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया। अविभाजित मध्यप्रदेश के तहत तत्कालीन रायगढ़ जिले (रायगढ़, जशपुर और सारंगढ़ क्षेत्र) की पहली महिला सरपंच कुमुदिनी पंडा का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "प्रथम महिला सरपंच कुमुदिनी पंडा जी का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने अपने कार्यकाल में ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। ॐ शांति!"

Tags: