CG News : भाजपा का भौकाल, 6 में से 5 सीटें जीतीं, सीएम के समधी ने भी जीत का झंडा गाड़ा...
यह जीत भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसने स्थानीय चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत की है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-02-18 06:24 GMT
CG News : धमतरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा ने धमतरी जिले में अपना जलवा बिखेर दिया है। जिला पंचायत की 6 सीटों में से 5 पर भाजपा की जीत हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समधी टीकाराम कंवर ने भी क्षेत्र क्रमांक 9 से चुनाव जीता है। उन्होंने पहले चरण की वोटिंग में उत्तम कुमार मरकाम को हराया।
CG News : इसके अलावा, धमतरी जनपद पंचायत की 25 सीटों में से 18 और मगरलोड जनपद पंचायत की 23 सीटों में से 15 पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। भाजपा धमतरी जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे को दिया है। यह जीत भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसने स्थानीय चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत की है।