CG News: झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल बनाए गए पर्यवेक्षक, 18 जून को मतगणना
CG News: नई दिल्ली/रायपुर। झारखंड में 18 जून 2026 को होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और अजय शर्मा को झारखंड के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
CG News: नई दिल्ली/रायपुर। झारखंड में 18 जून 2026 को होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और अजय शर्मा को झारखंड के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा आदेश जारी किए गए। दोनों नेता झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया में पार्टी की ओर से समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।
CG News: नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख आठ जून है, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 11 जून तक नाम वापस ले सकेंगे और मतगणना 18 जून की शाम को होगी।
CG News: झारखंड में कांग्रेस, जेएमएम के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी है। 81 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 16 विधायक हैं। कांग्रेस ने अपने विधायकों की संख्या का हवाला देते हुए गठबंधन से एक राज्यसभा सीट की मांग की थी और उसी के तहत प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है।