CG News : लोन रिकवरी के लिए पहुंचे बैंक कर्मचारियों ने दी धमकी, लोन की राशि, नहीं तो घर में लगा देंगे ताला...
CG News : सरगुजा। खेती-किसानी के नाम पर लाखों रुपये लोन लेकर गायब हुए एक दंपती की खबर ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-07-31 05:45 GMT
CG News : सरगुजा। खेती-किसानी के नाम पर लाखों रुपये लोन लेकर गायब हुए एक दंपती की खबर ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है। लोन रिकवरी के लिए पहुंचे बैंक कर्मचारियों को धमकियां और ताले का सामना करना पड़ा। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर, नानदमाली की तीन दर्जन से अधिक महिलाएं कलेक्टोरेट जनदर्शन में कलेक्टर सरगुजा से न्याय की गुहार लगाने पहुंची।
CG News : बता दें कि गांव के ही आनन्द गुप्ता, पसवन्ती गुप्ता और उनकी पुत्री ने समूह के माध्यम से खेती-किसानी के लिए महिलाओं के नाम पर निजी बैंकों से 30,000 से 60,000 रुपये तक का लोन निकलवाया। लोन की रकम हाथ लगने के बाद आनन्द गुप्ता ने महिलाओं से कहा कि वे इसे अपने पास रखेंगे ताकि यह खेती-किसानी के समय काम आए। इसके बाद गुप्ता परिवार घर में ताला लगाकर फरार हो गया।
CG News : महिलाओं की शिकायतें
महिलाओं ने कलेक्टर सरगुजा से शिकायत की कि बैंक के कर्मचारी उन पर लोन की राशि चुकाने के लिए दबाव बना रहे हैं। बैंक कर्मचारी धमकियां दे रहे हैं कि उन्हें अपनी किडनी या गुर्दा बेचना पड़ेगा। प्रभावित महिलाओं में निर्मला बखला, पूनम बखला, पुष्पा बखला, राम बाई, फेको, मनुल बखला, श्याम कुंवर, लवांगो, प्रियंका श्रीवास्तव, ललिता श्रीवास्तव, हीरामोती, खैरी, नोहारी, प्रभा, रामपति बखला और संत कुमारी शामिल हैं। महिलाओं ने बताया कि लोन की राशि निकालने के पहले किसी ने अंगूठा लगाया, तो किसी ने दस्तखत किया, लेकिन रकम उनके हाथ में नहीं आई।
CG News : महिलाओं के नाम पर लिए गए लोन-
पुष्पा बखला 30,000 रुपये, पूनम बखला 37,000 रुपये, सुमन विश्वकर्मा 35,000 रुपये, प्रियंका 38,000 रुपये, रामपति बखला 40,000 रुपये इसके अलावा अन्य महिलाओं के नाम पर भी 30,000 से 60,000 रुपये तक का लोन निकाला गया है।