CG News : बारिश के बाद पुल का जलस्तर कम हुआ, अब आवागमन सामान्य
CG News : रोशन सेन, माकड़ी। माकड़ी में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नारंगी नदी, कलीबेड़ा एरला ओडिशा मार्ग और अमरावती मार्ग का पुल जलमग्न हो गया था।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-07-28 08:54 GMT
CG News : रोशन सेन, माकड़ी। माकड़ी में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नारंगी नदी, कलीबेड़ा एरला ओडिशा मार्ग और अमरावती मार्ग का पुल जलमग्न हो गया था। पानी का स्तर इतना अधिक था कि पुल पूरी तरह से पानी में डूब गया था और आवागमन बाधित हो गया था।
CG News : हालांकि, 24 घंटे के भीतर बारिश कम होने के कारण पानी का स्तर कम हो गया है, जिससे पुल अब दिखाई देने लगा है और लोगों का आवागमन फिर से शुरू हो गया है। अमरावती मार्ग पर पटवारी ने अपनी पहल से लोगों की समस्याओं का समाधान किया और उन्हें सुरक्षित रास्ता पार करवाया।