CG News : जलप्रपात में नहाने के दौरान युवक लापता, गोताखोरों की टीम कई रही घंटों से तलाश...
CG News : कवर्धा। जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र के रानी दहरा जलप्रपात में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की जल प्रपात में नहाने के दौरान लापता हो गया है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-08-04 10:45 GMT
CG News : कवर्धा। जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र के रानी दहरा जलप्रपात में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की जल प्रपात में नहाने के दौरान लापता हो गया है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है। बता दें कि 21 वर्षीय तुषार साहू रविवार को अपने 6 दोस्तों के साथ रानी दहरा जलप्रपात पहुंचा था। दोस्तों के साथ नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया।
CG News : उसके साथियों ने जब उसे नहीं देखा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब उसका पता नहीं चला तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। गोताखोरों के साथ पहुंची पुलिस की टीम तुषार की लगातार तलाश कर रही है। कई घंटों के प्रयास के बाद भी तुषार का अता-पता नहीं चल पाया है। तुषार साहू बेमेतरा जिले के नयापारा का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी लगातार तलाश कर रही है।