CG News: मंत्रालय में तीन उप सचिव का तबादला, तीन अनुभाग अफसरों के प्रभार भी बदले, देखें आदेश

श्रीकांत वर्मा को उच्च शिक्षा देते हुए गृह जेल अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Update: 2026-06-05 15:21 GMT

CG News : रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय महानदी भवन में तीन उप सचिव (राप्रसे) के साथ तीन अनुभाग अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें उप सचिव दुर्गेश वर्मा को समाज कल्याण से पंचायत ग्रामीण विकास, विपुल गुप्ता को श्रम के साथ समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार, श्रीकांत वर्मा को उच्च शिक्षा देते हुए गृह जेल अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसी तरह से 4 एसओ माया देवी साहू को उच्च शिक्षा यथावत, रमा दंडोतिया ऊर्जा से गृह एनआरआई सेल, लीलांबर ओहदार पंचायत से जीएडी 3, शबीहा परवीन खान को उच्च शिक्षा से पंचायत ग्रामीण विकास स्थानांतरित किया गया है।

देखें आदेश:-


Tags:    

Similar News