CG Naxalite Surrender : मुठभेड़ के बाद डर का असर, सक्रिय नक्सली दासरू ने डाले हथियार, मुख्यधारा में किया वापसी

इसी के चलते परतापुर एरिया कमेटी में सक्रिय नक्सली दासरू ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

Update: 2026-04-20 10:10 GMT

CG Naxalite Surrender : कांकेर। जिले में नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी सफलता सामने आई है। हाल ही में तेलंगाना कैडर की महिला नक्सली रूपी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद बचे हुए नक्सलियों में दहशत का माहौल है। इसी के चलते परतापुर एरिया कमेटी में सक्रिय नक्सली दासरू ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

दासरू ने आमाबेड़ा थाना पहुंचकर पुलिस के सामने हथियार डाल दिए और मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया। इस आत्मसमर्पण की पुष्टि पुलिस अधीक्षक निखिल राखेछा ने की है। पुलिस के अनुसार, दासरू लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था और परतापुर एरिया कमेटी का अहम सदस्य रहा है।

आत्मसमर्पण के बाद उसे राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत तत्काल 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इसके अलावा उसे आने वाले 3 वर्षों तक हर महीने 10,000 रुपये का स्टाइपेंड, मुफ्त आवास और भोजन, स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग, कृषि भूमि और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वह सामान्य जीवन जी सके।

Tags:    

Similar News