CG Naxal Surrender : अमित शाह के दौरे से पहले सुकमा में बड़ा नक्सली सरेंडर, 21 माओवादियों ने डाले हथियार
| आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादियों पर कुल 76 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
By : Rohit Banchhor
CG Naxal Surrender : सुकमा। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में कुल 21 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादियों पर कुल 76 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
जानकारी के अनुसार, सरेंडर करने वालों में 14 महिला और 7 पुरुष नक्सली शामिल हैं, जो कई बड़ी नक्सली वारदातों में सक्रिय भूमिका निभा चुके थे। इन नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।
आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों के पास से एसएलआर, एके-47, बीजीएल लॉन्चर सहित कई आधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। यह सरेंडर आईजी सुंदरराज और एसपी चव्हाण की मौजूदगी में संपन्न हुआ।