CG Liquor Scam : IAS निरंजन दास और कारोबारी यश पुरोहित की रिमांड बढ़ी, नीतेश पुरोहित भेजे गए जेल
| वहीं कारोबारी नीतेश पुरोहित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
By : Rohit Banchhor
CG Liquor Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में जांच एजेंसी ने आज एक और बड़ा कदम उठाया है। रिटायर IAS निरंजन दास और कारोबारी यश पुरोहित की रिमांड को विशेष कोर्ट ने 4 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। वहीं कारोबारी नीतेश पुरोहित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया है कि शराब घोटाले से जुड़े करोड़ों रुपये का लेनदेन सिंडिकेट के सरगना अनवर ढेबर तक पहुंचता था। बताया गया कि जनवरी 2019 से फरवरी 2020 तक अनवर ने यह पैसा रायपुर जेल रोड स्थित गिरीराज होटल में रखवाया था, जो नीतेश और यश पुरोहित का है। इस खुलासे के बाद रिमांड अवधि बढ़ने से जांच एजेंसी को और अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।