CG Liquor Scam : चैतन्य बघेल की याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, अगली तारीख 15 सितंबर
| सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली तारीख 15 सितंबर 2025 निर्धारित की है, जब ईडी से अपेक्षित है कि वह अपने दावों को समर्थन देने वाले दस्तावेज और चालान पेश करेगी।
By : Rohit Banchhor
CG Liquor Scam : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की याचिका पर 8 सितंबर 2025 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में हुई इस सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपना पक्ष मजबूती से प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली तारीख 15 सितंबर 2025 निर्धारित की है, जब ईडी से अपेक्षित है कि वह अपने दावों को समर्थन देने वाले दस्तावेज और चालान पेश करेगी।