CG Liquor Scam : पूर्व मंत्री कवासी लखमा 30 जून तक न्यायिक रिमांड पर
| इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) 30 जून को लखमा के खिलाफ चालान पेश करेगी।
By : Rohit Banchhor
CG Liquor Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 30 जून तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) 30 जून को लखमा के खिलाफ चालान पेश करेगी।
ACB-EOW ने शराब घोटाले से जुड़े तथ्यों और सबूतों के आधार पर पूरक चालान तैयार किया है, जिसे 30 जून को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस चालान में कथित तौर पर 2,161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में लखमा की भूमिका को विस्तार से उजागर किया जाएगा। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लखमा की रायपुर और सुकमा में संपत्तियों, जिसमें सुकमा का कांग्रेस भवन भी शामिल है, को अटैच किया था।