CG liquor scam : पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को यूपी पुलिस लेकर हुई रवाना, कल मेरठ कोर्ट में करेगी पेश...
| CG liquor scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को आज प्रोडक्शन वारंट में यूपी पुलिस लेकर रवाना हो गई है।
By : Rohit Banchhor
CG liquor scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को आज प्रोडक्शन वारंट में यूपी पुलिस लेकर रवाना हो गई है। टुटेजा को पुलिस कल मेरठ कोर्ट में को पेश कर सकती है। बताया जाता है कि नकली होलोग्राम बनाने के मामले पर अनिल टूटेजा के खिलाफ भी उत्तरप्रदेश में अपराध दर्ज है। इससे पहले मामले में यूपी पुलिस ने अनवर ढेबर और पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की गिरफ्तारी की है।
CG liquor scam : बता दें कि जुलाई 2023 में नकली होलोग्राम मामले में ईडी के डिप्टी डायरेक्टर ने नोएडा के कासना थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। 3 मई को यूपी एसटीएफ ने प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में गुप्ता ने अनवर और अरुणपति का नाम लिया था।