CG Liquor Scam : ईडी ने अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को कोर्ट में किया पेश, 6 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया...
| CG Liquor Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रमुख आरोपी अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को आज कोर्ट में पेश किया गया।
By : Rohit Banchhor
CG Liquor Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रमुख आरोपी अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को आज कोर्ट में पेश किया गया। ईडी द्वारा दोनों को वैन से सड़क मार्ग द्वारा मेरठ से आज ही रायपुर लाया गया था। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 6 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।
CG Liquor Scam : बता दें कि इस मामले में अब तक कई खुलासे हो चुके हैं और इन दोनों आरोपियों से पूछताछ में और भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से इस घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और पूछताछ जारी है।