CG Liquor Scam: कोर्ट ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड भेजा जेल..
| मामले की आगे की जांच जारी है और 4 फरवरी को उनकी फिर से कोर्ट में पेशी होगी।
By : Rohit Banchhor
CG Liquor Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व मंत्री कवासी लखमा को आज उनकी रिमांड खत्म होने के बाद स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है। अब उन्हें 4 फरवरी को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
CG Liquor Scam : कवासी लखमा को ED ने शराब घोटाले में कथित संलिप्तता के चलते गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उनकी रिमांड पर लगातार पूछताछ की जा रही थी। उनके खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है और 4 फरवरी को उनकी फिर से कोर्ट में पेशी होगी।