CG Liquor Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई में देरी के आधार पर अनवर ढेबर को जमानत दे दी है। यह फैसला न्यायमूर्ति अभय ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान की खंडपीठ ने सुनाया। हालांकि, आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में दर्ज अन्य मामले के कारण अनवर ढेबर को अभी जेल में ही रहना होगा।

Tags: