CG IPS Transfer: कांकेर हिंसा में एसएसपी इंदिरा कल्याण अलेसेला का तबादला, दो जिलों के एसपी के तबादले, देखें आदेश
By : Dev Verma
CG IPS Transfer: रायपुर। विष्णुदेव साय सरकार ने कांकेर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण अलेसेला को हटा दिया है। ये फैसला कांकेर हिंसा के बाद लिया गया है। उनकी जगह 2019 बैच के आईपीएस निखिल राखेचा को कांकेर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जारी सूची में पर्यटन बोर्ड में सेवा दे रहे आईपीएस देवव्रत सिरमौर को सरकार ने गरियाबंद का एसपी नियुक्त किया है।
देखें आदेश -