CG IAS Postings: सीजी कैडर 2024 बैच के पांच ट्रेनी आईएएस को केंद्र में पोस्टिंग, देखें लिस्ट
By : Vpb
Update: 2026-05-20 15:22 GMT
CG IAS Postings: रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर 2024 बैच के पांच ट्रेनी आईएएस अफसरों को केंद्रीय विभागों में सहायक सचिव के पद पर नियुक्ति किया गया। मसूरी अकादमी में पहले चरण की ये सभी 25 जून तक 8 सप्ताह के प्रशिक्षण पर रहेंगे। डीओपीटी ने 184 अफसरों को नियुक्त किया है।
CG IAS Postings: जारी आदेश अनुसार अक्षय दोषी को महिला बाल विकास विभाग, क्षितिज गुरूभेले श्रम एवं रोजगार विभाग, अनिकेत अशोक फड़ताले औद्योगिक प्रोत्साहन विभाग, टी अरविंद कुमारन खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, विपिन दुबे को नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में पदस्थ किया गया है। इस ट्रेनिंग के बाद सभी मसूरी अकादमी में रिपोर्ट करने के बाद राज्य भेजे जाएंगे। इसके बाद ही सभी परीविक्षावधि प्रशिक्षण के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे।