CG Crime : रामकुमार भारद्वाज, कोण्डागांव। जिले की फरसगांव पुलिस को नकली नोट के मामले में एक और सफलता मिली है। फरसगांव पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500-500 के 09 नोट कुल 04 हजार 500 रूपये के नकली नोट भी बरामद किया है और गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक जांच के लिए जेल भेजा गया है। 


CG Crime : फरसगांव थाना प्रभारी संजय सिंदे ने बताया पांच दिन पहले बी.एन.एस. में आरोपी राजेश सोरी को 01 लाख 05 हजार रूपये के नकली नोट के मामले में गिरफ्तार पूर्व में जेल भेजा गया है। मामला गंभीर होने से एसपी कोण्डागांव के निर्देश और एसडीओपी के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस के द्वारा नकली नोट के अन्य आयात निर्यात व परिवहन के अन्य आरोपी की पतासाजी सुराग लगाई जा रही थी।


CG Crime : इसी दौरान 01 नवम्बर को मुखबीर के सूचना पर तल्काल फरसगांव पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुये आरोपी प्रेमानंद सरकार उर्फ मोना मण्डल 44 वर्ष के कब्जे से पेश करने पर 500-500 रूपये के 09 नग नकली नोट कुल 04 हजार 500 रूपये जप्त किया गया। आरोपी द्वारा सप्लाई व उसके कब्जे से नकली नोट बरामद होने क पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से वैधानिक कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
Tags: