CG Crime : मामूली विवाद में छोटे ने ली बड़े भाई की जान, गैती से हमला कर किया मौत के हवाले, आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Update: 2026-06-13 12:52 GMT

CG Crime : बेमेतरा। जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम ढारा में आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर गैती से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रदीप साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, किसी घरेलू बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में छोटे भाई ने पास में रखी गैती उठाकर बड़े भाई पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हमले में प्रदीप साहू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और हत्या में इस्तेमाल की गई गैती को जब्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह दोनों भाइयों के बीच हुआ आपसी विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News