CG Crime : पीजी में दिनदहाड़े युवती की चाकू मारकर हत्या, कैफे में करती थी काम, पुलिस जांच में जुटी

मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित एक पीजी का है।

Update: 2026-07-10 10:15 GMT

CG Crime : दुर्ग। भिलाई में दिनदहाड़े एक पीजी (पेइंग गेस्ट) में घुसकर 19 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित एक पीजी का है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान खुशी साहू 19 वर्ष के रूप में हुई है, जो बेमेतरा जिले की रहने वाली थी। वह भिलाई में पीजी में रहकर शहर के एक कैफे में काम करती थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर खुशी अपने कमरे में मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक पीजी पहुंचा और उस पर चाकू से कई वार कर दिए।

गंभीर रूप से घायल खुशी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पीजी में रहने वाली अन्य युवतियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर वैशाली नगर थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपी की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

Tags:    

Similar News