CG Crime : दीपावली पर बुजुर्ग मां की चिंता ने ली बेटे की जान, बदमाशों ने युवक को उतारा मौत के घाट
पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-10-21 08:27 GMT
CG Crime : जांजगीर-चाम्पा। जिले के कोटमी सोनार गांव में दीपावली के अवसर पर एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, बाल मुकुंद सोनी अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहते थे। रात में पटाखों की आवाज से उनकी मां को परेशानी हो रही थी, जिस पर बाल मुकुंद ने बाहर पटाखा फोड़ने से मना किया।
इसी दौरान बाल मुकुंद और अज्ञात बदमाशों के बीच विवाद हो गया। मंगलवार सुबह बाल मुकुंद का खून से लथपथ शव उनके कमरे में मिला, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि बाल मुकुंद ने कुछ लोगों को पटाखा फोड़ने से मना किया था, जिसके बाद विवाद हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि वही लोग उनके बेटे की हत्या की है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।