CG Crime : अज्ञात बदमाशों ने युवक को ईंट-पत्थरों से कुचलकर मौत के घाट उतारा, पुलिस जांच में जुटी

ईंट और पत्थरों से इतना बेरहमी से हमला किया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Update: 2026-03-28 11:20 GMT

CG Crime : सक्ती। सक्ती जिले के बंदोरा गांव में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर ईंट और पत्थरों से इतना बेरहमी से हमला किया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान राहुल गबेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उसके सिर को निशाना बनाते हुए बार-बार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वारदात की निर्ममता को देखकर स्थानीय लोग सहम गए हैं।

घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें।

मौके पर एडिशनल एसपी और एसडीओपी ने भी पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के दिशा-निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Tags:    

Similar News