CG Crime : बर्तन चमकाने के बहाने महिला को झांसे में लिए बदमाश, लाखों रूपए के जेवर लेकर फरार...

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है और संदिग्धों की तलाश में छानबीन कर रही है।

Update: 2025-03-25 10:26 GMT

CG Crime : दुर्ग। शहर में एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है, जहां दो अज्ञात आरोपियों ने बर्तन चमकाने के बहाने एक महिला को झांसे में लिया और उसके सोने के जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। चोरी गए जेवरात की कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है, जिसमें करीब 7 तोले सोने के आभूषण शामिल हैं। इनमें एक हार भी था, जिसमें हीरा जड़ा हुआ था।

CG Crime : बता दें कि यह घटना दुर्ग सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुई। पीड़ित महिला के अनुसार, दो अज्ञात लोग उसके घर आए और बर्तन चमकाने की पेशकश की। बातचीत के दौरान उन्होंने महिला का ध्यान भटकाया और मौका पाकर सोने के जेवरात लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है और संदिग्धों की तलाश में छानबीन कर रही है।

Tags:    

Similar News