CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 4 लाख की सुपारी देकर पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, 5 गिरफ्तार...
जांच के दौरान पता चला कि मृतक अपनी पत्नी नैना उर्फ अंजलि घृतलहरे 30 वर्ष को लगातार परेशान करता था
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-09-15 09:02 GMT
CG Crime : बिलासपुर। पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए एक महिला, उसके आशिक़ और अन्य चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने अपने पति की हत्या कराने के लिए 4 लाख रुपये की सुपारी दी थी।
CG Crime : मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि 13 सितंबर 2024 को तोरवा थाना प्रभारी राहुल तिवारी को ग्राम ढेंका बाईपास रोड के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई। शव की पहचान के लिए सरहदी जिलों में मृतक की फोटो ले जाकर पहचान कराई गई, और मृतक की पहचान देवेंद्र बनर्जी के रूप में हुई। वह दुलदुला थाना सिमगा, जिला बलौदा बाजार भाटापारा का निवासी था।
CG Crime : जांच के दौरान पता चला कि मृतक अपनी पत्नी नैना उर्फ अंजलि घृतलहरे 30 वर्ष को लगातार परेशान करता था और उसे मारपीट करता था। पत्नी अंजलि ने अपने आशिक दीपक महिलेश्वर 25 वर्ष के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। अंजलि ने 4 लाख रुपये की सुपारी देकर अपने आशिक दीपक महिलेश्वर, विक्की लहरे 22 वर्ष, अनिल रजक 22 वर्ष और दीपक के भाई कमल महिलेश्वर 21 वर्ष से हत्या कराई।
CG Crime : आरोपियों ने देवेंद्र की हत्या करने के लिए सर्जिकल ब्लेड और चाकू का उपयोग किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।