CG Crime : गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, विधायक पहुंची मौके पर...
| हत्या की सूचना मिलने पर विधायक कविता प्राण लहरें भी मौके पर पहुंचीं और घटना की गंभीरता का जायजा लिया।
By : Rohit Banchhor
CG Crime : सारंगढ़। विधायक कविता प्राण लहरें के गृहग्राम कोसमकुंडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सरसीवा पुलिस जांच में जुट गई है।
CG Crime : हत्या की सूचना मिलने पर विधायक कविता प्राण लहरें भी मौके पर पहुंचीं और घटना की गंभीरता का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।