CG Crime : पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 62 लाख के गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार...
इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने थाना कुकदुर टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-25 04:47 GMT
CG Crime : कवर्धा। जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 245.105 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार में कीमत करीब 61,27,625 रुपये है। तस्करों से एक टाटा 1109 वाहन, दो एंड्रायड मोबाइल फोन और 1,020 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
CG Crime : बता दें कि पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश में थाना कुकदुर की टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की। 24 अक्टूबर को सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए संदिग्ध वाहन को रोका और जांच में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने थाना कुकदुर टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
CG Crime : गिरफ्तार आरोपियों में बबलू सिंह 35 वर्ष और शिवकुमार 28 वर्ष है। बबलू सिंह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का निवासी है, जबकि शिवकुमार रायबरेली का रहने वाला है। इनके पास से जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 71,48,645 रुपये आंकी गई है।