CG Crime: कवर्धा के साधराम हत्याकांड के आरोपियों के मोबाइल में मिले संदिग्ध वर्दीधारियों के फोटो, NIA की जांच में छत्तीसगढ़ में आतंकी माड्यूल के सबूत
| CG Crime: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लालपुर में चरवाहे साधराम यादव की गला रेंतकर हत्या के मामले में पुलिस और जांच एजेंसी एनआईए को छत्तीसगढ़ में आतंकी माड्यूल के अहम सबूत मिले हैं।
By : Pradeep Sharma
रायपुर/कवर्धा। CG Crime: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लालपुर में चरवाहे साधराम यादव की गला रेंतकर हत्या के मामले में पुलिस और जांच एजेंसी एनआईए को छत्तीसगढ़ में आतंकी माड्यूल के अहम सबूत मिले हैं। जानकारी के अनुसार आरोपियों के टूटे मोबाइल फोन से बंदूक के साथ कुछ संदिग्ध वर्दीधारियों के फोटो और वीडियो मिले हैं।
CG Crime: मामले की जानकारी देते हुए राजनांदगांव रेंज आईजी दीपक झा ने कहा, इस मामले में आतंकी संगठन की गतिविधियों का सबूत मिला है। इसलिए गंभीरतापूर्वक पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। हालांकि पुलिस साधराम हत्याकांड में पहले ही आतंकी गतिविधियों की संलिप्तता पाए जाने पर धारा 16 यूएपीए के अंतर्गत अपराध दर्ज कर चुकी है।
CG Crime: बता दें कि बीते 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिल के लालपुर में रहने वाले साधराम यादव की गला रेंतकर छह आरोपियों ने हत्या कर दी थी। हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) इस मामले में जांच कर रही है।