CG Crime : कुख्यात लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे, 3 लूट की वारदातों का खुलासा, 16 आपराधिक मामले दर्ज

ऑपरेशन अंकुश के तहत हमारी टीम ने तकनीकी मदद और सतर्कता से उसे पकड़ा।” रतन को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Update: 2025-05-18 07:33 GMT

CG Crime : जशपुर। जिले में पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात लुटेरे रतन लकड़ा को धर दबोचा है। रतन ने अपने साथियों के साथ बगीचा थाना क्षेत्र में तीन व्यापारियों से कट्टा लहराकर लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और चोरी की बाइक बरामद की है। रतन पर चोरी और लूट के 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

CG Crime : बता दें कि 14 अप्रैल 2025 को एक ही दिन में बगीचा थाना क्षेत्र के सराईटोली, गुरमाकोना और अलोरी गांव में तीन सनसनीखेज लूट की वारदातें हुई थीं। रतन लकड़ा अपने दो साथियों, अमेरिकन पैंकरा और धनेश्वर के साथ मिलकर इन लूट को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने पहले ही अमेरिकन और धनेश्वर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन रतन लकड़ा फरार चल रहा था।

CG Crime : जशपुर पुलिस को सूचना मिली कि रतन सोनक्यारी क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रतन ने तीनों लूट की वारदातों और चोरी की बाइक का उपयोग कबूल किया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की है।

CG Crime : एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया, “रतन लकड़ा एक आदतन अपराधी है, जिस पर चोरी और लूट के 16 मामले दर्ज हैं। वह शातिर तरीके से पुलिस को चकमा दे रहा था। ऑपरेशन अंकुश के तहत हमारी टीम ने तकनीकी मदद और सतर्कता से उसे पकड़ा।” रतन को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Tags:    

Similar News