CG Crime : पड़ोसी ने एक ही परिवार पर किया हमला, मां-बेटे और नाती को उतारा मौत के घाट, 2 की हालत नाजुक

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

Update: 2026-02-24 08:28 GMT

CG Crime : सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम झाल में आपसी रंजिश ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला, उसके बेटे और नाती की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं महिला का पति और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही डोंगरीपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।

तीन लोगों की एक साथ हत्या से गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों देखे जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News