CG Crime : सिटी मॉल से ढाई लाख की लूट, अक्ष्य कुमार के फिल्म की तर्ज पर दी वारदात को दी अंजाम, 4 गिरफ्तार
| बता दें कि अक्षय कुमार की फ़िल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर कोरबा में एक नकली इनकम टैक्स की टीम ने
By : Rohit Banchhor
CG Crime : कोरबा। सिटी मॉल में नकली इनकम टैक्स असफर बनकर सिटी मॉल के व्यापारी को लूटने वाले अफसर गिरफ्तार हो गए है। पुलिस ने टीम के 4 लोगो को साइबर सेल की टीम हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
CG Crime : बता दें कि अक्षय कुमार की फ़िल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर कोरबा में एक नकली इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी करते हुए सिटी सेंटर में संचालित कपड़ा कारोबारी से टैक्स चोरी करने का आरोप लगाते हुए मामला को रफा-दफा करने झांसा में लेकर ढाई लाख की ठगी कर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और साइबर की टीम ने घेराबंदी कर 4 लोगो को धर दबोचा है। पकड़े गए लोगो से पूछताछ की जा रही है।