CG Crime : अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश, 102 किलो गांजा जब्त, ओडिशा से दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के नेतृत्व में एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Update: 2025-05-24 08:06 GMT

CG Crime : बिलासपुर। जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। पुलिस ने पहले 102 किलो गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर ओडिशा के बरगढ़ और बलांगीर से दो मुख्य सप्लायरों को भी हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के नेतृत्व में एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

बता दें कि कोनी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा नेक्सन कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर तीन युवक उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और कार से 102 किलो गांजा बरामद किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के तीन तस्करों विष्णु कांत सिंह, सौरभ यादव और सचिन उर्फ मोंटी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि यह गांजा उन्हें ओडिशा से सप्लाई किया गया था।

आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने ओडिशा के बरगढ़ और बलांगीर में छापेमारी की। इस कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के दो मुख्य सप्लायर, क्षीरसागर साहू और फ्रांसीस कुम्हार, को गिरफ्तार किया गया। दोनों लंबे समय से ओडिशा से छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में गांजा की सप्लाई कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों को बिलासपुर लाया गया, जहां कोनी थाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News