CG Crime : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी मेहू फैज और 16 वर्षीय बेटी आलिया शेख की बेरहमी से हत्या के बाद, गुस्साई भीड़ ने आरोपी कुलदीप साहू के घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात काबू करने में जुटी है। शहर में इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में व्यापारियों ने भी आक्रोश व्यक्त करते हुए पूरे शहर को बंद कर दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है और पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है।



CG Crime : बता दें कि प्रधान आरक्षक तालिब शेख अपनी पत्नी और बेटी के साथ सूरजपुर के रिंग रोड स्थित किराए के मकान में रहते थे। रविवार रात जब वह पेट्रोलिंग से लौटे, तो उन्होंने घर को खून से सना पाया, जबकि उनकी पत्नी और बेटी गायब थीं। दोनों की लाशें पास के गांव पीढ़ा के खेत में नहर के पास अर्धनग्न अवस्था में मिलीं। आरोपी कुलदीप साहू, जो पहले जिलाबदर था, इस हत्या का मुख्य संदिग्ध है। घटना से पहले, उसने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने और खौलता तेल फेंकने की कोशिश की थी, जिससे उसकी संलिप्तता की आशंका और बढ़ गई है।
Tags: