CG Crime : गुस्से में राक्षस बना पति, गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
| शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुअरी भेज दिया गया है।
By : Rohit Banchhor
CG Crime : बिलासपुर। जिले के तखतपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली विवाद ने ऐसा भयानक रूप ले लिया कि एक पति ने अपनी ही पत्नी का गला दबाकर उसकी जान ले ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
बता दें कि मिथुन मेहर और उसकी पत्नी सीमा मेहर के बीच लंबे समय से घरेलू कलह चल रही थी। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। रविवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि मिथुन ने आपा खो दिया और गुस्से में पत्नी का गला दबा दिया।
सीमा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना जूनापारा चैकी क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मिथुन को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुअरी भेज दिया गया है।